पूना कॉलेज में भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन
पुणे न्यूज एक्सप्रेस :
पुणे: ( मोहम्मद जावेद मौला)
कैंप, पूना कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), राष्ट्रीय सेवा योजना (+2), राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC), और विद्यार्थी विकास मंडल के संयुक्त तत्वावधान में भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न शैक्षणिक व सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इन कार्यक्रम का आयोजन पूना कॉलेज के प्राचार्य डॉ. इकबाल शेख और उपप्राचार्य डॉ.अमजद शेख, उपप्राचार्य प्रो. इम्तियाज आगा के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई। NSS, NSS +2 और NCC के स्वयंसेवकों व कैडेट्स ने “राष्ट्रीय एकता” और “बंधुत्व” का संदेश देते हुए कैंप, एम.जी. रोड क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली। इसके पश्चात वेस्टर्न कॉर्नर के पास स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पण कर उन्हें अभिवादन किया गया।
इस अवसर पर भारतीय संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया। इसके बाद प्रा. डॉ. बाबा शेख ने “डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर और संविधान” विषय पर मार्गदर्शन किया। उन्होंने भारतीय संविधान, राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति तथा नागरिकों के मौलिक अधिकार और कर्तव्यों पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में NCC,NSS +2और NSS के विद्यार्थियों ने “हम सब एक हैं” ऐसा संदेश देने वाली मानवीय शृंखला का निर्माण किया। इस माध्यम से बंधुत्व और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। इसके बाद सभी उपस्थित नागरिकों को NSS+2 स्वयंसेवकों द्वारा शीतपेय और मिठाई का वितरण किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. इकबाल शेख, डॉ. बाबा शेख, लेफ्ट. डॉ. शाकीर शेख, डॉ. अकबर सैयद (NSS कार्यक्रम अधिकारी), डॉ. इरम खान, सौ. वसुधा व्हावळ (कार्यक्रम अधिकारी), प्रा. अशद शेख (कार्यक्रम अधिकारी), साथ ही कर्मचारी और स्वयंसेवकों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अत्यंत मेहनत और समर्पण के साथ योगदान दिया।
कार्यक्रम की शोभा उपप्राचार्य डॉ. अमजद शेख, उपप्राचार्य डॉ. इम्तियाज आगा, पर्यवेक्षिका नसीम खान, रजिस्ट्रार इस्माईल सैयद, जिमखाना निदेशक डॉ. अय्याज शेख, कार्यक्रम अधिकारी प्रा. अशद शेख, प्रा. वसुधा व्हावळ, प्रा. जुबेर पटेल, सलमान सैयद और अन्य मान्यवरों की उपस्थिति से बढ़ी।

मुख्य संपादक : मेहबूब सर्जेखान . संपर्क : 9503293636