पूना कॉलेज में निर्भय कन्या अभियान कार्यशाला का आयोजन, 90 छात्राओ ने लिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण
पुणे न्यूज एक्सप्रेस :
पुणे : सोमवार 27 जनवरी को सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय, पुणे, पूना कॉलेज विद्यार्थी विकास मंडल और आईक्यूएसी, शारीरिक शिक्षा विभाग, एनएसएस, एनसीसी ने संयुक्त रूप से निर्भय कन्या अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया।
पूना कॉलेज के प्राचार्य डॉ.इकबाल एन शेख, उपप्राचार्य डॉ. अमजद शेख के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन विकास अधिकारी डॉ बाबा शेख ने किया। कराटे मास्टर ट्रेनर अली सय्यद ने विद्यार्थियों को शारीरिक स्वास्थ्य एवं आत्मरक्षा के बारे में मार्गदर्शन किया । निर्भय कन्या अभियान कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मविश्वास, स्वास्थ्य, कानून एवं सामाजिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया।
महिला सुरक्षा पर व्यावहारिक तकनीक सिखाई गई छात्राओं को आत्मरक्षा के संदर्भ में व्यावहारिक एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया। प्रत्येक लड़की को आत्मरक्षा करते हुए , किसी भी स्थिति का सामना करने की क्षमता के लिए कराटे की विभिन्न आत्मरक्षा तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम परिचय सब-लेफ्टिनेंट डॉ. मो. शाकिर शेख ने किया. सूत्रसंचालन प्रो असद शेख. धन्यवाद डॉ.बाबा शेख ने किया कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रो. इमरान पठान, डाॅ. अकबर सय्यद, अफसर शेख, सलमान अंसारी ने कड़ी मेहनत की

मुख्य संपादक : मेहबूब सर्जेखान . संपर्क : 9503293636