पूना कॉलेज में विश्व हिंदी दिवस मनाया गया
पुणे न्यूज एक्सप्रेस :
पुणे: (मोहम्मद जावेद मौला)
पूना कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइन्स अॅड कॉमर्स कैंप पुणे आई क्यू ए सी तथा हिन्दी विभाग के सयुक्त तत्वावधान में विश्व हिंदी दिवस समारोह का आयोजन पूना कॉलेज के प्राचार्य डॉ. इकबाल शेख और उपप्राचार्य डॉ. अमजद शेख के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।इस अवसर पर मुख्ख्म आतिथि प्रा. असीर मुलाणी सावित्रीबाई फुले अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय, भवानी पेठ पुणे उपस्थित थे। उन्होंने छात्रों को वैश्विक स्तर पर हिन्दी में कैरियर की संभावनाएं इस विषय पर मार्गदर्शन किया उन्होंने छात्रो से संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों को विभिन्न क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध है लेकिन उसके लिए स्किल की ज़रूरत हैं।
इस अवसर पर डॉ. शाहीद जमाल अंसारी, विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र विभाग ने छात्रो से बात करते हुए कहा कि भाषा मनुष्य को जोड़ने का काम करती है। इसलिए छात्रो को अनेक भाषाएँ सिखनी चाहिए।इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इसरार अहमद, सदिया, जैनूल अब्दिन, नजिया अंसारी, आएशा उलड़े, सबा अंसारी सुहाना शिकलकर, रिया सिंह, मर्जिया आयमन शेख, अफसर शेख, आदि छात्रो ने परिश्रम किया। इस कार्यक्रम का संयोजन हिन्द्री विभागाध्यक्ष डॉ. मो शाकिर शेख, डॉ. बाबा शेख ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. बाबा शेख ने किया। तथा आभार आयान खान ने व्यक्त किया।
मुख्य संपादक : मेहबूब सर्जेखान . संपर्क : 9503293636